गुरुग्राम

MP News: पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली 9 स्पेशल ट्रेनें नियमित, नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी

MP News: पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली 9 स्पेशल ट्रेनें नियमित, नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी

MP News: पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली 9 स्पेशल ट्रेनें नियमित, नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी

MP News: पश्चिम मध्य रेल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड ने पमरे के रूट से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया है. इनमें 4 अमृत भारत एक्सप्रेस और 5 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. नियमित सेवा शुरू होने के बाद सभी ट्रेनों को नए नंबरों के साथ संचालित किया जाएगा.

train

जबलपुर और भोपाल से यात्रियों को फायदा

जबलपुर, रानी कमलापति और पश्चिम मध्य रेल के कई प्रमुख स्टेशनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से और रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से नियमित सेवा शुरू करेगी. दोनों ट्रेनों के रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किए गए हैं.

अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवाएं भी होंगी नियमित

प्रयागराज-LTT, सूबेदारगंज-LTT, चर्लपल्ली-गोरखपुर और प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को भी नियमित सेवा में शामिल किया गया है. इन ट्रेनों का संचालन अगस्त से अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों से शुरू होगा. सतना, मैहर, जबलपुर, इटारसी, भोपाल और बीना समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा मिलेगी.

इन ट्रेनों को भी मिली नियमित सेवा

लालकुआं-KSR बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से नियमित होगी. हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 सितंबर से और बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से नियमित सेवा में आएगी. इन ट्रेनों का ठहराव पमरे क्षेत्र के अलग-अलग प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है.

यात्रियों को किराए और आरक्षण में राहत

स्पेशल ट्रेन से नियमित सेवा में आने के बाद यात्रियों को सामान्य ट्रेन व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे स्पेशल ट्रेनों पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से राहत मिल सकती है. साथ ही नियमित समय-सारणी के कारण यात्री पहले से टिकट बुक कर सकेंगे और लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाना आसान होगा. नई व्यवस्था का फायदा पश्चिम मध्य रेल के रास्ते यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: छिंदवाड़ा में बच्चों ने खोली शिक्षकों की पोल, 100 KM दूर पहुंचकर की शिकायत

Vindhya Times

Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *