राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय

MP News: धार भोजशाला में नमाज और हनुमान चालीसा के बीच प्रशासन की नई व्यवस्था, मुख्य मार्ग रहा सुचारू

MP News: धार भोजशाला में नमाज और हनुमान चालीसा के बीच प्रशासन की नई व्यवस्था, मुख्य मार्ग रहा सुचारू

MP News: धार भोजशाला में नमाज और हनुमान चालीसा के बीच प्रशासन की नई व्यवस्था, मुख्य मार्ग रहा सुचारू

MP News: धार में शुक्रवार को भोजशाला परिसर और उसके आसपास धार्मिक गतिविधियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा और आवागमन की विशेष व्यवस्था की. सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत 612 खसरा नंबर पर नमाज अदा की गई, वहीं भोजशाला परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच 11 बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया.

Peaceful gathering of both the parties in Dhar

भक्ति के माहौल में हुआ पाठ

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी रही. मां वाग्देवी की स्तुति के साथ झांझ, डमरू और शंख की ध्वनि सुनाई दी. धार्मिक गतिविधियों के बीच प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए रही, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

पिछले शुक्रवार से लिया सबक

दरअसल, पिछले शुक्रवार नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को दरगाह की ओर ले जाने के दौरान भोजशाला के सामने का रास्ता करीब 45 मिनट तक प्रभावित हुआ था. इससे बाहर मौजूद श्रद्धालुओं को परिसर में पहुंचने में परेशानी हुई थी और अंदर मौजूद लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी. इसके बाद प्रशासन ने इस बार वैकल्पिक मार्ग अपनाने का फैसला किया.

राधु टाकीज मार्ग से निकाला गया रास्ता

इस शुक्रवार नमाज के बाद लोगों को भोजशाला के सामने से ले जाने के बजाय पीछे की ओर से राधु टाकीज मार्ग की तरफ भेजा गया. पुलिस सुरक्षा के बीच नमाजी कमाल मौलाना दरगाह की ओर रवाना हुए. इस बदलाव का असर यह रहा कि भोजशाला के मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य बना रहा और श्रद्धालुओं को पिछली बार की तरह लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा.

सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवान

पूरी व्यवस्था को देखते हुए धार शहर और भोजशाला के आसपास 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. वरिष्ठ अधिकारी भी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी करते रहे. प्रशासन की बदली हुई रणनीति के चलते दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजनों के बीच आवागमन को सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT का बड़ा निर्देश, हर महीने की एयर क्वालिटी रिपोर्ट होगी पेश

Vindhya Times

Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *