राजनीति

MP News: कांग्रेस ने की श्वेत-पत्र जारी करने की मांग, बोले जनता अब जवाबदेही चाहती है

MP News: कांग्रेस ने की श्वेत-पत्र जारी करने की मांग, बोले जनता अब जवाबदेही चाहती है

MP News: कांग्रेस ने की श्वेत-पत्र जारी करने की मांग, बोले जनता अब जवाबदेही चाहती है

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पत्र साझा करते हुए कहा कि दतिया का जनादेश जनता की नई सोच को दर्शाता है.

MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब...', जीतू पटवारी के बयान पर मचा  बवाल, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगें - CM  Mohan ...

जनता चाहती है पारदर्शिता और जवाबदेही

जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के फैसले से साफ है कि जनता अब सिर्फ वादों के बजाय पारदर्शिता, जवाबदेही और ठोस परिणाम चाहती है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी जनता के प्रति होती है.

श्वेत-पत्र की नई परंपरा शुरू करने की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश में जनहित के मुद्दों पर श्वेत-पत्र जारी करने की नई राजनीतिक परंपरा शुरू की जाए, उन्होंने कहा कि इससे सरकार और विपक्ष के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा मिलेगा.

कई अहम मुद्दों पर श्वेत-पत्र का सुझाव

जीतू पटवारी ने बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, रोजगार, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी समुदाय और दलित-पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर श्वेत-पत्र जारी करने का सुझाव दिया है, ताकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति सामने आ सके.

आरोप-प्रत्यारोप की जगह हो तथ्य आधारित चर्चा

जीतू पटवारी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में बहस का आधार आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि तथ्य और आंकड़े होने चाहिए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव और तथ्य सार्वजनिक करने के लिए तैयार है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके.

यह भी पढ़ें : MP News: उपचुनाव में हार के बाद बोले विजयवर्गीय, हार के कारणों पर होगा मंथन

Vindhya Times

Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *