राजनीति

MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा, 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा, 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा, 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने करीब 7 महीने बाद अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में कई पुराने और अनुभवी नेताओं को फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. मध्य प्रदेश से कुल 7 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है, जिससे प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधित्व को काफी अहम माना जा रहा है.

नितिन नवीन की टीम में Gen-Z की एंट्री, 33 फीसदी महिलाएं... समझ लीजिए BJP  में बदलाव का ब्लूप्रिंट - bjp president nitin nabin new team Gen z youth  women 2027 and 2029

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. आशीष ऊषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक, बंसीलाल गुर्जर को मोर्चा अध्यक्ष और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है.

वीडी शर्मा और कविता पाटीदार को अहम जिम्मेदारी

खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को संगठन में प्रकोष्ठों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. जिम्मेदारी मिलने के बाद कविता पाटीदार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी.

लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल को भी बड़ी भूमिका

लाल सिंह आर्य ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं और अनुसूचित जाति वर्ग के बड़े चेहरे के तौर पर उनकी पहचान है. उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है. बंसीलाल गुर्जर को मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है.

आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन में जगह

आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. वह मध्य प्रदेश भाजपा में मीडिया प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और विधानसभा चुनाव 2023 तथा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी की मीडिया टीम में सक्रिय रहे हैं. नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के 7 नेताओं को जगह मिलने से प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक प्रभाव को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के पोखरी टोला में चाकूबाजी, युवक घायल, आरोपी के पास से दो चाकू बरामद

Vindhya Times

Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *